रायपुर। ओवर ब्रिज केनाल रोड पर बाइक सवार ने कार को ठोकर मार दी. पुलिस के मुताबिक राजकुमार चावला अपने दोस्त राजेश कटंनकार के साथ निजी हॉस्पिटल लालपुर गया था। जहां से वापस घर सेल टैक्स कॉलोनी खम्हारडीह वापस आ रहे थे। न्यू भारत नगर के पास ओवर ब्रिज केनाल रोड पर पहुचे थे.

उसी समय मोटरसायकल क्रमांक CG04MF0779  के चालक अपनी मोटरसायकल को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक कार के सामने भाग को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे  कार के सामने भाग क्षतिग्रस्त हो गया है. राजकुमार चावला ने पुलिस को बताया कि मोटरसायकल चालक शराब के नशे में था. और अपना नाम राजेश मालवीय बताया। उन्हें चोंट भी आई है. 

Tags: