रायपुर: मोबाईल फोन लूट करने वाले 3 अपचारी बालक गिरफ्तार

Update: 2021-06-20 17:04 GMT

रायपुर। पुलिस ने मोबाईल फोन लूट करने वाले 3 अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह राजाबाड़ा काली नगर पंडरी रायपुर में रहता है तथा गोलबाजार थाना के सामने साइकिल में गुटखा सिगरेट बेचता है। प्रार्थी दिनांक 19.06.2021 को प्रतिदिन की तरह प्रातः अपने साइकिल से दुकान लगाने गोल बाजार जा रहा था। प्रार्थी करीबन 06.15 बजे प्रातः श्याम प्लाजा पंडरी केनाल रोड चैक पास पहुंचा था तभी पीछे से एक मोटर साइकिल में तीन लडके आये और प्रार्थी के जेब में रखे मोबाइल फोन को निकालने लगे प्रार्थी द्वारा बचाव करने पर प्रार्थी के हाथ से तीनों मिलकर मोबाईल फोन को लूट कर भाग गये। वह तीनों अपने मोटर सायकल मंे बैठकर भागते समय एक दूसरे का नाम लेते हुए भागो - भागो कहकर मोटर साइकिल में बैठकर भाग गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 259/21 धारा 392 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के संबंध में मुखबीर भी लगाये गये। अज्ञात आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही लूट के पुराने व हाल ही में जेल से रिहा हुए आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक की जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को घटना में संलिप्त एक अपचारी बालक के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अपचारी बालक को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अपचारी बालक द्वारा अपने अन्य साथी दो अपचारी बालकों के साथ मिलकर उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त दोनों अपचारियों को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों अपचारियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से लूट की 01 नग मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया गया। तीनों अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

Tags:    

Similar News