आरपीएफ जवान की सतर्कता से बची रेलवे यात्री की जान

Update: 2022-06-06 04:48 GMT

बिलासपुर। जोनल स्टेशन में एक बुजुर्ग महिला यात्री की जान बच गई। दरअसल वह प्रसाधन के लिए दूसरी ट्रेन में चढ़ गई। उसी समय ट्रेन चलने लगी। यह देखकर चलती ट्रेन में यात्री उतरने का प्रयास करने लगी। इससे वह गिर गई। कोच में सवार अन्य यात्रियों ने देखते ही चेन पुलिंग कर जान बचाई। यात्री गिरते देख तत्काल आरपीएफ का जवान पहुंचा और फिर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से स्वजनों ने उन्हें सिम्स रेफर कर दिया। यात्री के दाहिने पैर के घुटने में चोटें आई है।

घटना दोपहर दो बजे की है। 22910 पुरी-वल्साड़ एक्सप्रेस प्लेटफार्म तीन पर आई। तय समय के बाद प्लेटफार्म से रवाना होने लगी। उसी समय एक बुजुर्ग महिला उतरने के प्रयास में प्लेटफार्म पर गिर गई। उन्हें गिरते देखकर कोच के अन्य यात्रियों द्वारा ट्रेन की जंजीर खींची। अचानक ट्रेन रुकने से प्लेटफार्म डयूटी पर तैनात बल सदस्य आरक्षक विजय सिंह तत्काल पहुंचा और यात्री को उठाकर बैठाया। नाम व पता पूछने पर यात्री ने अपना नाम कमला बाई शर्मा (70) निवासी रतनपुर नवागाचव थाना रतनपुर जिला बिलासपुर बताई।

Tags:    

Similar News