पैर फिसलने से रेलकर्मी घायल, इलेक्ट्रिक शेड में हुआ हादसा

छग

Update: 2023-07-23 03:21 GMT

जांजगीर चांपा। रेलनगरी बंडामुंडा के इलेक्ट्रिक शेड में ड्यूटी करने के दौरान पैर फिसलने से एक रेल कर्मी घायल हो गया है। घायल रेल कर्मी का इलाज बंडामुंडा रेलवे अस्पताल में हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बंडामुंडा रेलवे इलेक्ट्रिक शेड का सीनियर टेक्नीशियन एसके लेंका ड्यूटी के दौरान एक लोको इंजन के नीचे प्रवेश कर रहे थे।

 12 सटोरियों को भेजा जेल 

जिले में सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने विशेष कार्रवाई की। इस दौरान सट्टा लिखने व खिलाने वाले 12 लोगों को पकड़ा गया। उनके खिलाफ सट्टा एक्ट के अलावा धारा 6 छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही करते हुए सभी लोगों को जेल भेजा गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सट्टा खिलाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर एसपी विजय अग्रवाल ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि सभी ऐसे सटोरियों व खाईवालों पर कार्रवाई करे। उनके निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों कार्रवाई की गई।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर 

Tags:    

Similar News