रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन आघात, अवैध शराब बेचने वाले 3 कोचिए गिरफ्तार

छग

Update: 2026-03-12 12:56 GMT
Raigarh. रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में थाना पूंजीपथरा और थाना पुसौर क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर रेड कर अवैध महुआ शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए और कुल 35 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। कार्रवाई आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत की गई।

पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई
ग्राम टिभाउडीह, पूंजीपथरा: पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि महेश राम बंजारा पिता ननकीराम बंजारा (उम्र 36 वर्ष) अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब रखे हुए हैं और बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पूंजीपथरा पुलिस ने मौके पर रेड कार्रवाई की। आरोपी के कब्जे से करीब 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी ने वैध परमिट प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया।

पुसौर पुलिस की ग्राम बरदापुटी और बासनपाली में कार्रवाई
ग्राम बरदापुटी, पुसौर: दिनांक 11.03.2026 को पुलिस टीम देहात भ्रमण और माइनर एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर रेड की। मौके पर श्याम सुंदर सिदार पिता नत्थुराम सिदार (उम्र 40 वर्ष) के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके चलते पुलिस ने शराब जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की।
ग्राम बासनपाली, पुसौर: इसी प्रकार पुलिस ने रामलाल सतनामी पिता अमरदास सतनामी (उम्र 45 वर्ष) के घर रेड कार्रवाई की। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की। तीनों स्थानों पर की गई कार्रवाई में कुल 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का सख्त संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा “जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर
रायगढ़ पुलिस
की कड़ी नजर है। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिकों से भी अपील है कि वे किसी भी अवैध शराब कारोबार की सूचना पुलिस को दें।”
एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि “ऑपरेशन आघात” का उद्देश्य जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री को पूरी तरह खत्म करना है। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस न केवल रेड कर रही है, बल्कि अवैध शराब के उत्पादन और परिवहन में लगे अन्य संदिग्धों की निगरानी भी कर रही है। इस ऑपरेशन की सफलता में स्थानीय जनता की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। मुखबिरों द्वारा दी गई सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर अवैध शराब का बड़ा जखीरा नष्ट किया।
Tags:    

Similar News