बिलासपुर। राहुल गांधी की आज बिलासपुर लोकसभा के सकरी में सभा है। इरीगेशन ग्राउंड में सभा की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। वही कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे भी 30 अप्रैल को प्रचार करने छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। उनकी सभा जांजगीर-चांपा लोकसभा में होगी। इसके अलावा 2 मई को प्रियंका गांधी भी कोरबा लोकसभा में प्रचार करने पहुंचेंगी।

बता दें कि बिलासपुर लोकसभा सीट से देवेन्द्र यादव कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। राहुल इनके पक्ष में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं। राहुल गांधी दोपहर बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से वे सीधे सकरी जाएंगे। शाम 4.15 बजे से राहुल इरीगेशन ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.45 राहुल वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

Tags: