स्काईवॉक और जेल सुरक्षा पर सवाल, निर्माण के बाद सुरक्षा व्यवस्था का होगा आकलन
छग
Raipur. रायपुर। शहर में निर्माणाधीन स्काईवॉक और केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। सीढ़ियों से लेकर दीवारों तक सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दे सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। इस मामले में जेल अधीक्षक योगेश सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फिलहाल स्काईवॉक निर्माणाधीन स्थिति में है और इसका अंतिम स्वरूप अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि यह तय होने के बाद ही आकलन किया जाएगा कि संरचना पूरी तरह खुली रहेगी या इसे सुरक्षित और नियंत्रित स्वरूप दिया जाएगा।
जेल अधीक्षक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी और उसी आधार पर आगे आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी, क्योंकि परियोजना का डिजाइन और संरचना अंतिम चरण में तय की जाएगी। इसके बाद ही यह देखा जाएगा कि सुरक्षा व्यवस्था को किस स्तर पर मजबूत किया जाना चाहिए। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर विभिन्न स्तरों पर निगरानी रखी जा रही है और निर्माण पूर्ण होने के बाद की रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।