मेमना को निगल गया अजगर, सरगुजा की घटना

छग

Update: 2026-01-20 10:34 GMT

सरगुजा। जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम केवरा धवराडुग्गू में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक विशालकाय अजगर ने बकरी के बच्चे को अपना शिकार बना लिया और फिर पेड़ पर जाकर चढ़ गया। अजगर का आकार इतना बड़ा था कि उसे देखकर ग्रामीण सहम गए।घटना का वीडियों भी सामने आया है, जो की सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अजगर के दिखाई देने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। वहीं, सड़क से गुजर रहे लोग भी पेड़ पर चढ़े अजगर को देखकर रुक गए और अपने मोबाइल फोन से वीडियो और तस्वीरें बनाने लगे। कुछ देर के लिए सड़क पर आवाजाही भी प्रभावित होती नजर आई।

हालांकि अजगर शांत दिखाई दे रहा था, फिर भी ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखी।

Tags:    

Similar News

null