रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू एवं रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने सौजन्य भेंट की।
राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राम शर्मा और गणेश तिवारी भी उपस्थित थे।
राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में समाज कल्याण विभाग के डायरेक्टर रणवीर शर्मा ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी।