जगदलपुर विधायक कार्यालय में जनसमस्याओं की सुनवाई, विधायक किरण देव ने दिए आवश्यक निर्देश
छग
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने रविवार को अपने विधायक कार्यालय में पहुंचे क्षेत्रवासियों और गणमान्य नागरिकों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।
विधायक किरण देव ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए उनकी विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव साझा किए।
किरण देव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि विधायक कार्यालय में पहुंचे क्षेत्रवासियों एवं सम्मानित जनों से आत्मीय भेंट कर संवाद किया और उनकी समस्याओं तथा सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना।