नगरीय निकायों में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं: कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह

Update: 2022-05-09 11:54 GMT

मुंगेली: कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों में नागरिकों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। कोई भी पात्र व्यक्ति राशन, पेंशन आदि सुविधाओं से वंचित नहीं होना चाहिए। कलेक्टर डॉ. सिंह आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को उक्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी संबंधित नगरीय निकाय में वार्डवार सर्वे कर शासकीय कार्य से संबंधित नागरिकों की जो समस्याएं है, उसका शीघ्र निराकरण करें। कलेक्टर डॉ. सिंह ने नगरीय निकायों में शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत निर्माणाधीन गौठान की प्रगति की जानकारी ली और शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों के गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन एवं विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने पौनी पसारी योजना के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।


Similar News