बाथरूम में कैदी ने किया सुसाइड

छग

Update: 2022-06-27 04:01 GMT

सरगुजा। अंबिकापुर केंद्रीय जेल में कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से जेल में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल अम्बिकापुर के बैरक नम्बर 9 के बाथरूम में रात 11 बजे के करीब कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक लुकनू राम उम्र 40 राजपुर क्षेत्र का रहने वाला था जो हत्या के आरोप में सजा याफ्ता कैदी था।नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। परीजनों के समक्ष पीएम किया जाएगा।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Tags:    

Similar News