राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुछ देर में बिलासपुर के लिए होगी रवाना

Update: 2023-09-01 01:46 GMT

बिलासपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 10 बजे बिलासपुर पहुंचेंगी और एक बजे रवाना हो जाएंगी। इस दौरान कोनी-रतनपुर रास्ता करीब चार घंटे के लिए बंद रहेगा। सकरी और पेंड्रीडीह बाइपास से गाड़ियां डायवर्ट की जाएंगी। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के लिए 1200 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। गुरुवार को ओपन यूनिवर्सिटी स्थित हेलीपैड से रतनपुर और सेंट्रल यूनिवर्सिटी तक राष्ट्रपति के काफिले का रिहर्सल किया गया।

भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति सुबह 10 बजे ओपन यूनिवर्सिटी स्थित हेलीपैड पहुुंचेंगी। उनकी बेटी सहित 35 लोग उनके साथ आएंगे। राष्ट्रपति के सुरक्षा कर्मी भी रहेंगे। एसपी संतोष कुमार सिंह के अनुसार रतनपुर में उनका कुल 35 मिनट का कार्यक्रम है।

प्रेसिडेंट्स बॉडी गार्ड्स करेंगे सुरक्षा: राष्ट्रपति भारत की तीनों सेनाओं के सुप्रीम कमांडर होते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा भी खास रहती है। राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा की जिम्मेदारी भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजीमेंट प्रेसीडेंट्स बॉडी गार्ड्स को सौंपी गई है। इस दस्ते में मौजूद कई अधिकारी और जवान भारतीय सेना की पैराशूट रेजीमेंट की स्पेशल फोर्स यूनिट से आते हैं। इनमें जितने भी जवान शामिल हैं, वे जाट, सिख और राजपूत समुदाय से आते हैं।


Tags:    

Similar News