रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी थाना में आज रात प्रेमनगर और दीक्षानगर निवासियों ने घेराव कर दिया था। इस घेराव का एक ही मकसद था कि प्रेमनगर और दीक्षानगर में रहने वाले कुछ गुंडे बदमाशों की जल्दी गिरफ्तारी हो जिससे प्रेम नगर और दीक्षा नगर के रहवासी चैन की सांस ले सके।

मामले में जानकारी देते हुए प्रेमनगर के रहवासी ने बताया कि कई दिनों से मौहल्ले में एक बदमाश पप्पू जंघेल और शंकर सोनी उत्पात मचाये हुए है। इस वजह से कुछ दिन पहले लल्लू पठान और मंजीत ने चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया था जिस पर गुढ़ियारी पुलिस ने सख्त कार्रवाई भी की थी। उसके बाद पप्पू जंघेल और शंकर सोनी का उत्पात बढ़ गया है। रहवासियों ने पप्पू और शंकर की गिरफ्तारी की मांग गुढ़ियारी थाना के नवीन प्रभारी सत्यप्रकाश तिवारी से की है।




 



 



Tags: