सीएम साय से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और आचार्य राकेश कुमार मिले

Update: 2025-08-08 08:31 GMT

रायपुर। सीएम साय से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और आचार्य राकेश कुमार ने मुलाकात की। साय ने x पोस्ट में बताया, मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी एवं अखिल भारतीय संत समिति छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष आचार्य राकेश कुमार ने सौजन्य मुलाकात की।

उन्होंने आदिवासी समाज के लिए जीवन पर्यंत कार्य करने वाले, धर्मरक्षक, परम श्रद्धेय आदरणीय दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि के अवसर पर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले "संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह" में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।

इस अवसर पर कपिल शास्त्री  भी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News

null