पुलिस ने किया 20 किलों का IED बम बरामद

छग

Update: 2024-05-09 16:53 GMT
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए 20 किलो की IED प्लांट कर रखा था। जिसे BDS की टीम ने डिफ्यूज कर दिया। इस IED में इतनी ताकत थी कि इसके धमाके से एक बड़ी वाहन के परखच्चे आसानी से उड़ सकते थे। मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि, समेली, केड़ापारा, बर्रेम, नीलावाया और पोटाली इलाके में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से IED लगाया था।

मुखबिर की इसी सूचना के बाद जवान मौके पर पहुंचे। BDS ( बम निरोधक दस्ता) की टीम ने समेली से बर्रेम जाने वाले मार्ग और अरनपुर से पोटाली जाने वाले मार्ग की सर्चिंग की। जहां कच्ची सड़क के नीचे नक्सलियों ने 10-10 किलो की 2 IED प्लांट कर रखा था। जिसे BDS की टीम ने बरामद कर मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया। बताया जा रहा है कि, कुछ दिन पहले ही नक्सलियों ने यहां IED प्लांट की थी। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस फोर्स ने नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया।
Tags:    

Similar News