धमतरी। रात्रि में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर एसडीओपी के हमराह में टीम बनाकर शहर के संदिग्ध स्थलों मकेश्वर वार्ड, स्टेशन पारा,मकई चौपाटी, जालमपुर,बिलाईमाता के पीछे सुनसान जगहों में घुमकर कर किया गया पेट्रोलिंग और सूनसान जगहों पर बैठे लड़कों को चेतावनी दिया गया।

शहर में शांति व सुरक्षा बनाए रखने तथा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के तारतम्य में आज पुलिस द्वारा समस्त संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग एवं पैदल पेट्रोलिंग किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानें क्षेत्रों में पुलिस बलों के साथ सघन पेट्रोलिंग व चेकिंग करने, पैदल पेट्रोलिंग अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया।

अनावश्यक घुमने वाले घुमंतु, असामाजिक तत्वों को अब धमतरी पुलिस द्वारा पूछताछ की जायेगी एवं भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान,आम स्थान, सूनसान स्थान में जमावड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों,असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों एवं वाहनों की डिक्की सहित धारदार हथियार रखकर घुमने वालों की चेकिंग कर सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गए। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी।


Tags: