कबीरधाम: जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व परिवहन पर अंकुश लगाने लगातार निगरानी व जांच की जा रही है। इसी क्रम में थाना चिल्फी पुलिस द्वारा एनएच-30 पर की जा रही वाहन जांच के दौरान गाँजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने दो अलग-अलग वाहनों से 18 किलो 460 ग्राम गाँजा बरामद कर चार शातिर गाँजा तस्करों को गिरफ्तार किया।
दरअसल, 26 सितंबर को थाना चिल्फी के सामने एनएच-30 मार्ग पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान आगे पीछे चल रहे वाहन वरना क्रमांक DL4CAQ0755 को रोककर पुलिस टीम द्वारा जांच की गई। वाहन में सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम रविराज सिंह परिहार पिता अरमान सिंह परिहार 19 वर्ष निवासी मेहेंगवा कला, थाना पवई, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश और सौरभ सिंह बुंदेला पिता नत्थूराजा बुंदेला 22 वर्ष, निवासी महेड़ा थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश बताया।
पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 12 किलो 760 ग्राम गाँजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त गाँजा ओडिशा के नुआपाड़ा से मध्यप्रदेश के पन्ना की ओर ले जाना बताया गया।
दूसरे अन्य संदिग्ध वाहन मारुति सुजुकी शोल्ड फ्रॉन्क्स, बिना नंबर को भी रोककर जांच की गई। वाहन में सवार व्यक्तियों ने अपना नाम जोगेन्द्र राजा पिता इन्द्रपाल सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी बुढ़ा, थाना पवई, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश तथा केशव राजा पिता पुष्पेन्द्र सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी बुढ़ा, थाना पवई, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश बताया।
वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस टीम द्वारा उसमें से 5 किलो 700 ग्राम गाँजा बरामद किया गया। इस प्रकार गाँजा तस्करी के शातिर 4 आरोपियों के दोनों वाहनों से कुल 18 किलो 460 ग्राम गाँजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख 23 हजार रुपये है। दोनों वाहनों में सवार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
गाँजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन वरना क्रमांक DL-4C AQ-0755, अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये तथा मारुति सुजुकी शोल्ड फ्रॉन्क्स वाहन, अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये, एवं 4 नग मोबाइल फ़ोन को पुलिस द्वारा जप्त किया गया है।
इस प्रकार गाँजा एवं दोनों वाहनों व मोबाइल फ़ोन सहित थाना चिल्फी पुलिस द्वारा कुल 22 लाख 53 हजार रुपये कीमत का मशरूका जब्त किया गया। थाना चिल्फी पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 22/2026, धारा 20(B) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में गाँजा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के संबंध में ए.एन.टी.एफ. टीम कबीरधाम द्वारा भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रकरण की आगे की जाँच थाना चिल्फी पुलिस द्वारा जारी है।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन में थाना चिल्फी प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक 351 नरेन नेताम, आरक्षक 164 अमन वाहने, आरक्षक 472 सुनील मरावी, आरक्षक 553 पंकज यादव, आरक्षक 318 जितेन्द्र चन्द्रवंशी व अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
Tags: