राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष रमेश पटेल के आदेशानुसार जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा किरण साहू जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के बस्तर के सुकमा जिले में 6 साल की छोटी बच्ची के साथ घटी दुष्कर्म की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध एवं महिलाओं के साथ हो रहे अनाचार दुष्कर्म की घटना को लेकर कांग्रेस सरकार का पुतला दहन करने जा रहा था जिसे पुलिस ने रोक लिया है।