पुलिस का खुलासा: बुजुर्ग की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, शादी समारोह से लौटते वक्त हुई थी वारदात

छत्तीसगढ़.

Update: 2026-05-03 16:13 GMT
जशपुर: जशपुर जिले के गम्हरिया क्षेत्र में मिले बुजुर्ग के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया था।
आपको बता दे कि 30 अप्रैल को जशपुर को सूचना मिली थी कि गम्हरिया गांव स्थित अघोर आश्रम के पास खेत में 75 वर्षीय बलराम उरांव का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का पाए जाने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना और ग्रामीणों के बयान के आधार पर अरविंद कुजूर (40 वर्ष) और सुखनाथ बड़ा (50 वर्ष), दोनों निवासी पंडारीपानी, पर संदेह हुआ।
पुलिस ने हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि 29 अप्रैल की रात वे गम्हरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जहां मृतक भी मौजूद था। भोजन के बाद लौटते समय मृतक ने बिना किसी कारण गुलेल से पत्थर मारने की कोशिश की। इससे नाराज होकर दोनों आरोपियों ने पास में रखी सरई लकड़ी से बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Tags:    

Similar News