ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छग

Update: 2025-07-22 17:32 GMT
Baloda Bazaar. बलौदाबाजार। जिले में ऑनलाइन ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में आरोपियों ने आम नागरिकों को टेक्नोलॉजी और लालच का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया। पहले मामले में एक व्यक्ति को अमेजॉन से रिवॉर्ड मिलने का लालच दिया गया, जिसके बाद उससे ₹4,000 की ठगी की गई। वहीं, दूसरे मामले में पोस्ट ऑफिस बैंकिंग ऐप और एक लिंक के माध्यम से एक अन्य व्यक्ति से ₹5,107 की ठगी की गई। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या ईनाम के झांसे में न आएं और ऑनलाइन लेनदेन करते समय सतर्क रहें।
Tags:    

Similar News