रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज यानी 28 अप्रैल को बैलाडीला और दल्‍लीराजहरा एफ.एम. ट्रासंमीटर (FM transmitter) का शुभारंभ करेंगे. दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला और बालोद जिले के दल्‍लीराजहरा में स्‍थापित 100 वॉट क्षमता वाले एफ.एम ट्रांसमीटर का वर्चुअली उद्घाटन किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक सुबह 10 बजे कार्यक्रम होगा.

बता दें कि देशभर में 100 वॉट क्षमता वाले 91 नए एफ.एम ट्रांसमीटर (FM transmitter) स्‍थापित गए हैं, जिसमें छत्‍तीसगढ़ के 02 एफ.एम. ट्रांसमीटर भी शामिल हैं. देशभर में 91 नए एफएम ट्रासंमीटर के प्रारम्भ होने से एफएम कवरेज के क्षेत्र में क्रांतिकारी शुरुआत होगी। इन ट्रांसमीटरों के शुरू होने से संबंधित इलाकों में रहने वाले आम लोग एफएम पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों को आनंद उठा पाएंगे।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर 

Tags: