PM मोदी ने डायल 112 की तरह देशभर में एक प्लेटफॉर्म बनाने के दिए निर्देश

Update: 2025-11-30 11:27 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित DGP–IGP सम्मेलन का समापन हो गया है। देशभर से पहुंचे टॉप पुलिस अधिकारियों ने सिक्योरिटी और नई रणनीतियों पर मंथन किया। तीन दिनों तक चली इस कॉन्फ्रेंस में कई अहम सुझावों पर सहमति बनी। कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन समारोह को संबोधित किया। इसके पहले उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए डायल 112 की तरह देशभर में एक प्लेटफॉर्म बनाया जाए।

जिसके बाद पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों से कॅरियर और परीक्षा को लेकर चर्चा किए। इसके साथ ही नए स्पीकर हाउस एम-1 में पीएम केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं से मिले। जिसके बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरे समय अलर्ट मोड में रहा। ⁠

इसके पहले सुबह उन राज्यों को प्रेजेंटेशन देने का मौका मिला, जो कल अपनी रिपोर्ट पेश नहीं कर पाए थे। पहले सत्र में पुलिसिंग में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के उपयोग पर चर्चा की गई। दूसरे सत्र गाइडलाइन तैयार करने की प्रक्रिया पर फोकस रहा।


Tags:    

Similar News

null