प्रोजेक्ट ‘पुनर्जीवन’ के तहत पौधों को मिल रहा प्राकृतिक वातावरण

छग

Update: 2026-06-11 17:32 GMT
Raipur. रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 5, 6 एवं 10 में ‘प्रोजेक्ट पुनर्जीवन’ के तहत पौधों के चारों ओर बने कंक्रीट के घेरे और अनावश्यक ट्री गार्ड हटाने का अभियान शुरू किया गया है।
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संचालित इस पहल का उद्देश्य पौधों को वर्षा का पानी, पर्याप्त हवा और प्राकृतिक रूप से विकसित होने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे शहर में हरित आवरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।
नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे पौधों की पहचान करें जिनके चारों ओर बने कंक्रीट या ट्री गार्ड उनके स्वाभाविक विकास में बाधा बन रहे हैं। ऐसे पौधों के आसपास से कंक्रीट हटाकर उन्हें खुला स्थान उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वर्षा का पानी सीधे उनकी जड़ों तक पहुंच सके और उनका विकास बेहतर तरीके से हो।
अभियान के तहत जोन क्रमांक 5, 6 एवं 10 के विभिन्न स्थानों पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जहां आवश्यक है, वहां पौधों के चारों ओर बने कंक्रीट के घेरे और अनुपयुक्त ट्री गार्ड हटाए जा रहे हैं। इससे मिट्टी में नमी बनी रहेगी, जड़ों को पर्याप्त पोषण मिलेगा और पौधे प्राकृतिक रूप से विकसित हो सकेंगे। आने वाले समय में आवश्यकता के अनुसार अन्य क्षेत्रों में भी इस अभियान का विस्तार किया जाएगा।
Tags:    

Similar News