रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने खैरागढ़ प्रवास के दौरान कलेक्ट्रोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। तत्पश्चात उन्होंने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष के पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
राज्यपाल ने कहा कि पौधरोपण भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर है और पेड़ न केवल पर्यावरण की रक्षा करते हैं अपितु हमारी संस्कृति में भी उनका महत्वपूर्ण स्थान है।