वूमन फॉर ट्री के तहत जिला कार्यालय परिसर में पौधरोपण

छग

Update: 2026-01-05 17:50 GMT
Kondagaon. कोण्डागांव। नगर प्रशासन की मिशन अमृत के अभियान ‘वूमन फॉर ट्री’ के तहत पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर जिला कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया गया। इस मौके पर बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेण्डी, कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, दीपेश अरोरा, मनोज जैन, सोनामणि पोयाम, लक्ष्मी ध्रुव, सुषमा खोब्रागडे़, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News