पिकअप ने बाइकों को लिया चपेट में, एक की मौत

छग सड़क हादसा

Update: 2026-02-08 04:21 GMT

सूरजपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुतिया नाला के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइक सवारों को चपेट में ले लिया. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके अलावा दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं.

गंभीर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. घटना से आक्रोशित लोगों ने पिकअप चालक की पिटाई कर दी, जिसके बाद वह भीड़ को चकमा देकर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि पिकअप पहले जप्त अवैध धान लेकर लौट रहा था. पुलिस ने वाहन जप्त कर जांच शुरू कर दी है.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.  


Tags:    

Similar News

null