रायपुर। गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई हुई है, जानकारी के मुताबिक गाय से भरी पिकअप वाहन को गौ सेवकों ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि 8 गाय पिकअप वाहन में थी। इस मामले ने एक नाबालिक सहित दो आरोपी गिरफ्तार किए गए है।
गायों को उड़ीसा ले जाया जा रहा था, पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है, पूरा मामला विधानसभा थाने क्षेत्र का है।