भूपेश सरकार की योजनाओं से जनता संतुष्ट, खैरागढ़ उपचुनाव जीत रही है कांग्रेस : मंत्री उमेश पटेल

Update: 2022-04-03 11:27 GMT

खैरागढ़। खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई। महज कुछ ही दिन बाद सीट के लिए मतदान है। इस बीच खेल एवं युवा कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल का दावा है कि युवा शक्ति कांग्रेस के साथ है। भूपेश सरकार की युवा मितान जैसी अनेक योजनाओं से जनता संतुष्ट है। कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।

Full View

वही कैबिनेट संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार जनता की सरकार है। यहाँ हमें जनता का पुरजोर समर्थन मिल रहा है। नतीजे हमारे पक्ष में आ रहे है।

Full View

रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने जनता से रिश्ता से बातचीत में कहा कि कांग्रेस का सफलतापूर्वक 3 वर्ष का कार्यकाल जनता ने देखा है। सरकार की योजनाए दूर-सुदूर क्षेत्रों तक पहुँची है। जनता सरकार पर पूर्ण भरोसा दिखा रही है।

Full View


Full View


बता दें कि खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए 17 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो 24 मार्च तक ली। तय कार्यक्रम के अनुसार स्कूटनी के बाद 28 मार्च नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। अब उप चुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान होगा और 16 अप्रैल को मतगणना होगी। राजनांदगांव जिले की यह सीट खैरागढ़ सियासत के राजा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खाली हुई है।

Tags:    

Similar News

-->