बारिश से लोग हलकान, रायपुर के कई इलाकों में जलभराव

देखें वीडियो.

Update: 2023-07-29 03:53 GMT

DEMO PIC 

रायपुर: राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बीती रात भारी बारिश हुई। अचानक शुरू हुई बारिश ने लोगों को उमस से राहत तो दिलाई लेकिन कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। राजधानी के सड्डू इलाके में लोगों के घरों में पानी भर गया है।
मौसम विभाग ने बस्तर संभाग को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बस्तर में बारिश होगी। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों में भी भारी बारिश होगी। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आवश्यक काम आने पर ही घर से बाहर निकले। वहीं दूसरी ओर देर रात अचानक हुई बारिश की वजह से राजधानी रायपुर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Tags:    

Similar News