PM मोदी को अपनी समस्‍याओं से अवगत कराएंगे पेंशनर

Update: 2025-05-26 09:56 GMT

रायपुर। छग कें पेंशनरों की समस्‍याओं और मांगों को लेकर पेंशनरों की बड़ी बैठक हुई। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, पेंशनर्स फोरम (सेवा के साथ भी, सेवा के बाद भी) की प्रथम प्रांतीय बैठक कार्यालय छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ, शंकर नगर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निवास के सामने आयोजित की गई।

पेंशनर्स फोरम के प्रांताध्‍यक्ष बीपी शर्मा ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं एवं उनके निराकरण पर चर्चा हुई है। साथ ही पेंशनर्स के कल्याण हेतु योजनाओं पर चर्चा कर निर्णय लिया गया है।

बैठक में  कमल वर्मा, प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में प्रांतीय पदाधिकारी, संभागीय पदाधिकारी एवं जिला संयोजक उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News

null