पीसीसी चीफ दीपक बैज ने रत्नावली के कार्य को सराहा

छग

Update: 2023-08-22 13:45 GMT
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य एवं किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नावली कौशल ने किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया और संगठन में महिलाओं की भागीदारी तथा अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल को श्री बैज ने आशीर्वाद देते हुए कांग्रेस के प्रति समर्पण भावना और सक्रियता की सराहना की तथा ऐसी ही सक्रियता के साथ काम करते रहने को कहा। सुश्री कौशल ने कांग्रेस संगठन और सत्ता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, मुंगेली जिले में संगठन की मजबूत स्थिति, जिले के लोगों में कांग्रेस के प्रति लगातार बढ़ते लगाव, लोगों की मंशा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता और अन्य मुद्दों पर लंबी चर्चा की। रत्नावली ने श्री बैज से कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी और स्व. राजीव गांधी के बलिदान को याद कर मुंगेली क्षेत्र के ग्रामीण आज भी रो पड़ते हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के त्याग और राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा ने भी मुंगेली जिले के लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ रखी है।
हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने नक्सली हमले में राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की शहादत का जिक्र किया और पीसीसी चीफ दीपक बैज को बताया कि इन नेताओं की शहादत को भी जिलेवासी भूल नहीं पाए हैं। लोग कहते हैं कि बलिदानी परंपरा पर चलने वाली कांग्रेस का साथ हम कभी भी नहीं छोड़ेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल कांग्रेस की विचाधारा और साढ़े चार साल से भूपेश बघेल सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को जन - जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में सुश्री कौशल कांग्रेस को मजबूत बनाने में अहम योगदान देती आ रही हैं। क्षेत्र की महिलाओं, युवतियों, किशोरियों, किसानों, मजदूरों अनुसूचित जाति के लोगों और युवाओं के बीच वे काफी लोकप्रिय हैं। सुश्री कौशल क्षेत्र के लोगों के हर सुख दुख में सहभागिता देती हैं। गांवों में आयोजित किए जाने वाले खेलकूद, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में ग्रामीण उन्हें बराबर आमंत्रित करते रहते हैं,कई सामाजिक कार्यक्रमों में क्षेत्रवासियों ने सुश्री कौशल से विधायक प्रत्याशी के तौर पर मुंगेली विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने का आग्रह किया। मुंगेली विधानसभा के क्षेत्रवासियों का कहना है कि रत्नावली कौशल को मुंगेली क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया जाता है, तो कांग्रेस भारी मतों से जीतेगी। वैसे रत्नावली ने पार्टी टिकट के लिए दावेदारी भी की है। इस दृष्टि से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ उनकी मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है।
Tags:    

Similar News

-->