Raipur. रायपुर। चर्चित पटवारी से जबरिया वसूली मामले में रायपुर पुलिस ने आरोपी हसन आबिदी को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर रही है, जिसमें कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। इस मामले में रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपी हसन आबिदी को थाना टिकरापारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। उसे पहले न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, लेकिन जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अब पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि उससे जरूरी पूछताछ की जा सके।

पीएम आवास योजना में ठगी का आरोप
एसएसपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी हसन आबिदी ने पीएम आवास योजना के नाम पर लोगों से ठगी की है। वह लोगों को घर दिलाने का झांसा देकर उनसे पैसे वसूलता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी में और कौन-कौन शामिल था, और आरोपी किन-किन घटनाओं में और संलिप्त है।

संदिग्धों से संबंध और मिलीभगत की होगी जांच
एसएसपी ने कहा कि रिमांड अवधि में पुलिस यह भी जानने की कोशिश करेगी कि:
आरोपी हसन आबिदी की मिलीभगत किन लोगों से थी?
किसके संरक्षण में वह इस तरह की गतिविधियां कर रहा था?
किन लोगों को वह धौंस देकर पैसे वसूलता था?

क्या है मामला
इससे पहले पुलिस ने हसन आबिदी को पटवारी से अवैध वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि वह खुद को रसूखदार बताकर सरकारी योजनाओं में लाभ दिलाने और फर्जी कार्रवाई से बचाने के नाम पर वसूली करता था।
Tags: