18 ट्रेनों के समय सारणी में हुआ आंशिक बदलाव, देखें सूची

छत्तीगसढ़

Update: 2021-10-02 10:52 GMT

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली 18 ट्रेनों की समय सारणी में आंशिक बदलाव किया गया है। इस परिवर्तन से ट्रेनों के छूटने और गंतव्य तक पहुंचने के समय में कोई बदलाव नहीं होगा बल्कि स्टेशन विशेष पर पहुंचने और छूटने का समय बदला गया है। इस बदलाव के बाद शालीमार उदयपुर स्पेशल ट्रेन झारसुगुड़ा स्टेशन पर सुबह 3:53 बजे पहुंचकर 3:55 पर छूट रही है। हावड़ा ओखा स्पेशल सुबह 4:35 बजे पहुंचकर 4:35 बजे छूटेगी। हावड़ा पोरबंदर स्पेशल 4.33 को पहुंचकर 4:35 बजे छूटेगी। मालदा सूरत स्पेशल झारसुगड़ा 4:50 बजे पहुंचकर 4:55 बजे छूटेगी। झारसुगड़ा में ही संतरागाछी पोरबंदर स्पेशल सुबह 6:18 को पहुंचकर 6.20 को छूटेगी। हावड़ा अहमदाबाद स्पेशल झारसुगुड़ा स्टेशन पर सुबह 7:35 को पहुंच कर 7.37 को छूटेगी।

इसी तरह बांदा स्टेशन पर हावड़ा अहमदाबाद स्पेशल सुबह 6:44 को पहुंचकर 6:45 को छूटेगी। टाटानगर स्टेशन पर संतरागाछी उदयपुर स्पेशल रात्रि 00:01 पर पहुंचेगी और रात्रि 00:06 पर छूटेगी। संतरागाछी पोरबंदर स्पेशल आद्रा स्टेशन पर रात्रि 00:20 पर पहुंचेगी और रात्रि 00:25 पर छूटेगी। संतरागाछी पोरबंदर स्पेशल पुरुलिया स्टेशन पर रात्रि 1:10 बजे पहुंचकर और 1.15 को छूटेगी। संतरागाछी उदयपुर स्पेशल खड़गपुर स्टेशन पर रात्रि 22:00 बजे पहुंचकर 22.05 को छूटेगी। खड़गपुर स्टेशन पर ही हावड़ा अहमदाबाद स्पेशल रात्रि 1:20 बजे पहुंचकर 1.25 को छूटेगी। हावड़ा पोरबंदर स्पेशल रात्रि 22:45 को खड़गपुर पहुंचकर 22:50 बजे छूटेगी। यहीं हावड़ा स्पेशल 22:45 बजे रात्रि को पहुंचकर 22.50 को छूटेगी।

पोरबंदर संतरागाछी स्पेशल, मिदनापुर स्टेशन पर सुबह 4:01 पर पहुंचेगी और 4:03 पर छूटेगी। उदयपुर शालीमार एक्सप्रेस खड़गपुर स्टेशन पर शाम 17:15 बजे पहुंचेगी और 17.20 को छूटेगी। अमदाबाद हावड़ा स्पेशल खड़गपुर स्टेशन में सुबह 11:25 को पहुंचेगी और 11:30 को छूटेगी। अहमदाबाद हावड़ा स्पेशल शालीमार स्टेशन पर दोपहर 12:54 को पहुंचेगी और 12.56 को छूटेगी।


Tags:    

Similar News

-->