मजदूर की दर्दनाक मौत, धान मिंजाई के दौरान हुआ बड़ा हादसा

CG NEWS

Update: 2021-12-11 10:46 GMT
DEMO पिस 

छत्तीसगढ़ में इन दिनों धान मिंजाई का सीजन चल रहा है। लेकिन आज धान मिंजाई के दौरान जांजगीर-चांपा जिले के एक गांव में दर्दनाक हादसा हो गया, हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर की थ्रेसर की चपेट में आने से मौत हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला बारद्वार के छीता पड़रिया गांव का है, जहां एक किसान की खेत में धान मिंजाई का काम चल रहा था। मिंजाई का काम थ्रेसर से किया जा रहा था। इसी दौरान एक मजदूर थ्रेसर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।


Tags:    

Similar News