भीषण सडक़ हादसे में लैब टेक्नीशियन की दर्दनाक मौत

छग

Update: 2023-06-07 16:57 GMT
रामानुजगंज। नगर के खोपा महुआ निवासी भरत ठाकुर के पुत्र सतेंद्र ठाकुर (42 वर्ष) कोरिया के पोरी बचड़ा से गणेशपुर जाने के दौरान कल दोपहर करीब 2.30 बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। आज उनका अंतिम संस्कार नगर के मुक्तिधाम में किया गया। सतेंद्र गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन थे। सतेंद्र के निधन की सूचना जैसे ही रामानुजगंज में पहुंची तो नगर में शोक का माहौल निर्मित हो गया। सतेंद्र के दुर्घटना में मौत होने की सूचना पर केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, सहित अन्य लोग बैकुंठपुर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूर्ण होने के बाद रेणुका सिंह सतेंद्र के शव के साथ रात्रि 12.30 बजे करीब रामानुजगंज पहुंची।
अचानक जितेंद्र का मृत शरीर देखकर पत्नी सहित घर के अन्य महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। आज सतेंद्र का अंतिम संस्कार नगर के मुक्ति धाम में किया गया। जहां विधायक बृहस्पति सिंह सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित है। मुखाग्नि उनके 10 वर्षीय मासूम पुत्र आदर्श ने दी। सतेंद्र के निधन पर विधायक बृहस्पत सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, अशोक जयसवाल, राजेश यादव, शैलेश गुप्ता,प्रमोद कश्यप आदि ने शोक व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह सतेंद्र को अपना मुंह बोला भाई मानती थी। जैसे ही उनको सतेंद्र की दुर्घटना में मौत होने की सूचना मिली, वह तत्काल बैकुंठपुर पहुंची एवं शव का पोस्टमार्टम करा स्वयं सत्येंद्र के शव के साथ रामानुजगंज रात्रि 12.30 बजे के करीब पहुंची। सत्येंद्र के निधन से रेणुका सिंह के आंसू रुक नहीं रहे थे। खुद उनके आंसू रुक नहीं रहे थे, वहीं सतेंद्र की पत्नी को वे लगातार दिलासा देती रहीं। रेणुका सिंह परिजनों को भी रोते हुए लगातार ढांढस बंधाती रही।
Tags:    

Similar News