पद्मश्री डॉ. अरूण कुमार शर्मा का जाना हम सभी के लिए अपूर्णीय क्षति : रमन सिंह

Update: 2024-02-29 08:04 GMT

रायपुर। विधानसभा स्पीकर रमन सिंह ने प्रसिद्ध पुरातत्ववेत्ता, पद्मश्री डॉ. अरूण कुमार शर्मा के निधन पर शोक जताया है। अयोध्या के श्री रामजन्म भूमि, सिरपुर और राजिम के उत्खनन में उनकी अहम भूमिका रही। प्रदेश के ऐसे सपूत का जाना हम सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

डॉ अरुण शर्मा का जन्म 12 नवंबर 1933 को मोहदी (चंदखुरी, जिला रायपुर) में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा पिपरिया (सागर) , मंडला, दुर्ग और बिलासपुर में हुआ। रायपुर विज्ञान महाविद्यालय से बीएससी और सागर विश्वविद्यालय से 1958 में एमएस किए।

आपको बता दें कि अरुण शर्मा वो शख्स है जिनकी मांग पर अयोध्या के रामजन्म भूमि पर खुदाई कराई गई थी। अयोध्या के विवादित ढांचे के प्रकरण में भी उन्होने लखनऊ उच्च न्यायालय में विश्व हिन्दू परिषद की ओर से जिरह में भाग लिया था।

Tags:    

Similar News

-->