राजनांदगांव में पैडी ट्रांसप्लांटर से मजदूरी की समस्या का हुआ समाधान

छग

Update: 2023-08-25 13:19 GMT
राजनांदगांव। व्यवसायिक व व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार की वजह से उद्योगों का क्षेत्र भी काफी विस्तार हुआ है और पहुंच मार्ग के सुगम होने से उद्योगों की स्थापना छोटे शहरों में बड़ी संख्या में हुई है। हालांकि गांवों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, परन्तु ग्रामों की मुख्य आजीविका का साधन खेती में इसका विपरीत प्रभाव कृषि क्षेत्र की समस्या और मजदूरी की लागत में वृद्धि के रूप में दिखाई दे रहा है। राज्य में अधिकांश भू-भाग पर धान की खेती होती है और धान की खेती में रोपाई के समय पर मजदूर भी सबसे ज्यादा आवश्यकता और समय पर उपलब्धता महत्वपूर्ण होता है। इस समस्या का सबसे सटीक समाधान कृषि अभियांत्रिकी करण पैडी ट्रांसप्लांटर के रूप में किसानों को उपलब्ध है।
इसी तारतम्य में छुरिया विकासखंड के ग्राम चांदो के कृषक श्री दादूराम साहू द्वारा कृषि विभाग की सलाह पर पैडी ट्रांसप्लांटर क्रय करने का मन बनाया और 3 लाख 10 रूपए मूल्य का पैडी ट्रांसप्लांटर विभाग के माध्यम से खरीदा, जिसमें उन्हें कृषि विभाग से 1 लाख 60 रूपए की शासकीय सहायता अनुदान के रूप में प्राप्त हुई। इस पैडी ट्रांसप्लांटर से कृषक दादूराम साहू से पिछले खरीफ मौसम में अपने 8.53 एकड़ में धान की रोपाई की और उन्हें लगभग 1000 रूपए प्रति एकड़ का खर्च आया यानि 9000 रूपए से भी कम लागत में उन्होंने अपने पूरे खेत की रोपाई पूर्ण कर ली, जबकि यदि वे पहले की तरह मजदूरों से इसी काम के लिए 25 से 38 हजार रूपए खर्च करते रहे है। यही नहीं उन्होंने अपनी मशीन से दूसरे और तीन कृषकों के खेतों की रोपाई कर 30 हजार रूपए की आमदनी प्राप्त की। यदि इसमें उनकी अपनी बचत भी जोड़ दी जाए तो उन्होंने लगभग 37 हजार रूपए का लाभ प्राप्त किया, यानि चार साल में ही उन्हें उनकी लागत वापस मिलने का विशेष महत्व है। साथ ही खेती में समय का जो उनके द्वारा रोपाई कार्य कराने वाले किसानों को भी प्राप्त हुआ है और आगे भी होता रहेगा।
उप संचालक कृषि नागेश्वरलाल पाण्डे ने बताया कि पैडी ट्रांसप्लांटर का परिचालन व्यय भी काफी कम है। 400 रूपए डीजल, 600 रूपए एवं 2 मजदूरों की मजदूरी शामिल कर 1000 रूपए प्रति एकड़ में रोपाई सम्पन्न हो जाती है। कृषक दादूराम साहू अपनी इस मशीन के कार्य से काफी उत्साहित है तथा अपने संपर्क के लोगों की इसके फायदों के बारे में जानकारी देकर उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित करते है। इस वर्ष खरीफ में ग्राम चांदो, अछोली एवं आमगांव के 17 कृषकों ने 52 एकड़ में पैडी ट्रांसप्लांटर से धान रोपाई प्रदर्शन आयोजित किया है। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं में कृषकों को उन्नत तकनीकी से खेती करते के लिए प्रशिक्षण, प्रदर्शन, भ्रमण के माध्यम से नवीन तकनीकी से परिचित कराया जाता है तथा शासकीय सहायता पर प्रदर्शनों का आयोजन कर उन्हें व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदाय किया जाता है इससके साथ-साथ सिंचाई के लिए नलकूप, यंत्रों की खरीदी पोषक तत्व कीटनाशकों पर भी सहायता शासकीय की योजनाओं के प्रावधान अनुदान प्रदाय की जाती है।
Tags:    

Similar News

-->