रायपुर/दिल्ली। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात को लेकर सीएम साय ने बताया कि नई दिल्ली में आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न संगठनात्मक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाने तथा संगठन और सरकार के समन्वय को और सशक्त बनाने के विषय पर भी विचार-विमर्श हुआ।