आज से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह 9:30 बजे से

आदेश जारी

Update: 2022-07-01 01:16 GMT
आज से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह 9:30 बजे से
  • whatsapp icon

बलौदाबाजार। शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्रीष्मकाल में बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकाल में 1 अप्रैल से 30 जून 2022 तक 8 बजे से 11 बजे तक संचालित करने के निर्देश थे। जिसे अब आज से 9ः30 बजे से 3ः30 बजे तक संचालित होगा इसी समयावधि में आंगनबाड़ी केन्द्र में हितग्राहियों को अब एकीकृत बाल विकास सेवाओं के सभी सेवाओं, हितग्राहियों को स्वास्थ्य एवं पोषण तथा गरम भोजन,कुपोषण की रोकथाम व बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु बच्चों,गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम् से लाभ दिया जाएगा। शासन द्वारा कोविड-19 से सुरक्षा के संबंध में राज्य सरकार तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश का पालन करते हुए समस्त सेवाओं हेतु आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन किया जाएगा।

Tags:    

Similar News