ओपी चौधरी ने ओडिशा प्रवास के दौरान केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की मुलाकात

छग

Update: 2025-08-24 18:01 GMT
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विमानन क्षेत्र के विस्तार, हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच आपसी सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के तेजी से विकसित हो रहे शहरी इलाकों और औद्योगिक नगरों के लिए बेहतर हवाई सेवाओं की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी हवाई कनेक्टिविटी बेहद महत्वपूर्ण है।


वित्त मंत्री ने विशेष रूप से रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर जैसे क्षेत्रों को और अधिक एयर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की मांग रखी। वहीं, केंद्रीय मंत्री नायडू ने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत राज्यों को अधिकतम सहयोग दे रही है और छत्तीसगढ़ के प्रस्तावों पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य छोटे और उभरते शहरों को भी हवाई सेवाओं से जोड़ना है ताकि विकास का लाभ हर स्तर तक पहुंच सके। बैठक को दोनों राज्यों के बीच सहयोगात्मक रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। ओपी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र के सहयोग से राज्य की कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ बनाएगी।
Tags:    

Similar News