CG में BJP सदस्यता अभियान को लेकर ओपी चौधरी ने दिया बड़ा बयान

छग

Update: 2024-08-31 12:56 GMT
Raigarh. रायगढ़। सदस्यता अभियान के जरिए भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने व हर वर्ग को साथ लाने का लक्ष्य है। 1 सितंबर को आदरणीय प्रधानमंत्री जी, 2 को मुख्यमंत्री जी सदस्यता ग्रहण करेंगे। 3 सितंबर से जिलों में अभियान शुरू होगा। हमारा उद्देश्य राष्ट्र, समाज निर्माण में भागदारी निभाना है।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रविवार को भाजपा सदस्यता वॉर रूम का उद्घाटन किया गया। सितंबर की शुरुआत में PM मोदी खुद भाजपा की सदस्यता लेंगे। इसके बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू होगा। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा सदस्यता वॉर रूम की शुरुआत की गई है, जिसके लिए जिला और मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई है और सदस्यता अभियान की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 सितंबर से होगी।

जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहले सदस्य बनेंगे। इसके बाद, पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता सदस्य बनेंगे और पुराने सदस्य भी सदस्य बनेंगे, साथ ही नए लोगों को जोड़ने का अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की टीम ने इसकी रचना बना ली है और इसके लिए वाररूम विकसित किया गया है,जहां से लगातार निगरानी रखी जाएगी। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय जी की सरकार ने 8-9 महीने में ही सरकारी योजनाओं में बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा, जिससे लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमें सदस्यता अभियान के माध्यम से सबको जोड़ना है।
Tags:    

Similar News

-->