कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 7 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Update: 2026-02-05 10:39 GMT

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति रायपुर द्वारा विकासखण्ड कसडोल अंतर्गत एकलव्य आवासीय विद्यालय सोनाखान में शिक्षण सत्र 2026-27 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2026 समय प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक आयोजित किया जाना है।

उक्त चयन प्रवेश परीक्षा के लिए विद्यार्थियों द्वारा आंनलाईन आवेदन 7 फरवरी तक तथा आंनलाईन भरे गये फॉर्म में त्रुटि सुधार 8 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक कर सकते है। परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रावीणता के आधार पर बालिका वर्ग में 30 एवं बालक वर्ग में 30 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाना है।

विद्यार्थियों द्वारा आंनलाईन आवेदन वेबसाइट एचटीटीपी स्लेस एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन http://eklavya.cg.nic.in पर कर सकते है।

Tags:    

Similar News

null