विधायक राजेश मूणत के एक साल बेमिसाल
भाजपा का सुशासन, रायपुर पश्चिम विधानसभा फिर लिख रहा है इतिहास
Raipur. रायपुर। रायपुर पश्चिम में, विकास का दीपक जलता रहे, हर क्षेत्र और हर वेश में ऐसा रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश मूणत का कहना है। विधायक मूणत कहते है कि- अभी तो 1 साल पूरे हुए हैं..4 साल बाकी हैं। आगे भी बहेगी विकास की बयार.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में भाजपा सरकार जनसरोकार, जनकल्याण को समर्पित और संकल्पित है।
संत रामदास वार्ड एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड के विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। हीरापुर, जरवाय,अटारी रायपुर वीर सावरकर वार्ड में स्थानीय नागरिकों के मांग के अनुरूप 29 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का स्वीकृत कर आज वार्ड के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया।
सशक्तिकरण, समानता, और सम्मान के साथ, दिव्यांगजन, समाज की प्रगति में अपना अनमोल योगदान दे रहे हैं। आइए, अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग्जन दिवस पर हम सभी जागरूक बनें और उनके सशक्तिकरण का संकल्प लें। जनता की मांग के अनुरूप आज रायपुर पश्चिम विधानसभा के संतरामदास वार्ड में करीब 35 लाख रुपए से अधिक के विकासकार्यो का भूमिपूजन किया।
इसमें कर्मा चौक में सौंदर्यीकरण हेतु 20 लाख रुपए की मद भी शामिल हैं। आशा करता हूं कि आगामी दिनों में क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलेगा। भाजपा के सुशासन में जनाकांक्षाओं के अनुरूप विकासकार्य अनवरत चलते रहेंगे। आज रायपुर पश्चिम विधानसभा के सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड में करीब 25 लाख के विकासकार्यो का भूमिपूजन किया।
इसमें सामुदायिक भवन निर्माण,मितानिन भवन निर्माण हेतु 25 लाख रुपए के विकासकार्यों का भूमिपूजन किया। रायपुर पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत तात्यापारा वार्ड के बमलेश्वरी मंदिर रोड से गीता नगर मोड़ तक डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया, जिसकी लागत एक करोड़ रुपए है। इससे सड़क से गुजरने वाले लाखों लोगों को आवाजाही में सुगमता प्राप्त होगी।
भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए।
कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक-दलीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भारतीय जनता पार्टी ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन-युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई है। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी। आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा की सरकार केन्द्र में विद्यमान है।