बैटरी दुकान से डेढ़ लाख पार, गल्ले से ले उड़ा चोर

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-02-25 03:03 GMT

दुर्ग। भिलाई के नंदिनी रोड छावनी चौक स्थित एनजे बैटरी की दुकान में दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोरों ने दुकान के अंदर घुसकर गल्ले का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपए पार कर दिया। घटना जामुल थाना इलाके की है।

दुकान संचालक ने पुलिस को बताया कि, दुकान के अंदर जहां वो बैठता है, उसी टेवल में एक ड्रॉज को गल्ला बनाकर रखा था। उसमें बाकायदा उसने लॉक लगवाकर रखा है। सोमवार को दोपहर उसने दुकान का शटर आधा गिराया और अंदर का डोर लॉक कर घर खाना खाने चला गया।

वो हमेशा इसी तरह आधी दुकान खुली छोड़कर खाना खाने जाता था। जब वो खाना खाकर घर से लौटा तो देखा कि दुकान के डोर का लॉक टूटा है। अंदर जाकर देखा तो गल्ला का लॉक भी टूटा था। उसमें रखे डेढ़ लाख रुपए कोई चोरी कर ले गया था।  

Tags:    

Similar News