कलेक्टर के निर्देश पर बोर्ड परीक्षा केंद्रों का जिला शिक्षा अधिकारी व उड़न दस्ता टीम ने की जांच

छग

Update: 2026-02-27 17:29 GMT
Gariaband. गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस. उइके के निर्देश पर बोर्ड परीक्षाओं की सुचारू, निष्पक्षता तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिले में सतत निरीक्षण की जा रही है। आज जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर, उड़नदस्ता टीम एवं अन्य अधिकारियों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी धीर, जिला स्तरीय उड़न दस्ता टीम एवं अधिकारियों ने हायर सेकंडरी स्कूल अतरमरा, पीपरछेड़ी, खडमा, गोहरापदर, धुरवागुड़ी, रानीपरतेवा सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

टीम ने कक्षावार व्यवस्थाओं, प्रश्नपत्रों के संरक्षण, पर्यवेक्षकों की उपस्थिति और विद्यार्थियों की बैठने की व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहीं भी अनुचित साधनों के उपयोग या किसी प्रकार की अव्यवस्था की जानकारी नहीं मिली। सभी केंद्रों में परीक्षा निर्धारित व्यवस्थाओं के अनुरूप, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही थी। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर ने केंद्र प्रभारियों एवं कक्ष पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन की पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं नकल प्रकरण पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने विद्यार्थियों को भी नकल से दूर रहते हुए आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की अपील की।
Tags:    

Similar News