15 मार्च को रायपुर विधानसभा घेराव करने वृहद रूप से आंदोलन की हो रही तैयारी

छग

Update: 2023-03-12 15:06 GMT
राजपुर। आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोर आवास मोर अधिकार के तहत वृहद रूप से रायपुर में आंदोलन की तैयारी कर रही है,जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सभी हाट बाजारों में कैम्प लगाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में किसान मोर्चा बलरामपुर के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी के नेतृत्व में रविवार को राजपुर मंडल द्वारा साप्ताहिक बाजार में कैम्प लगाकर मोर आवास मोर अधिकार के तहत 15 मार्च को रायपुर विधानसभा घेराव करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व ग्रामीणों को पहुंचने हेतु आग्रह किया है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी को किसान मोर्चा बलरामपुर जिलाध्यक्ष की जवाबदारी मिलते ही वे लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं।
रविवार को उन्होंने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ राजपुर साप्ताहिक बाजार में कैंप लगाकर मोर आवास मोर अधिकार के तहत रायपुर में विधानसभा घेराव करने हेतु भाजपा के कार्यकर्ता और ग्रामीणों को रायपुर पहुंचने हेतु प्रचार-प्रसार कर आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता और ग्रामीण अधिक से अधिक संख्या में रायपुर पहुंच कर प्रदेश सरकार निष्क्रियता को लेकर विधानसभा का घेराव करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार निष्क्रियता की वजह से ग्रामीणों को आवास से वंचित रहना पड़ रहा है, जिसको लेकर विधानसभा घेराव करेंगे। इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा मंडल राजपुर के अध्यक्ष गोपाल साहू, मंडल उपाध्यक्ष गंगा यादव, मंडल उपाध्यक्ष रोपना राम, बलराज यादव महामंत्री प्रवीण सिंह, सुरेश यादव, कुंवर साय, आशीष अग्रवाल, सोनसागर, रामप्रवेश सिंह, अर्जुन राम, कलम साय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags:    

Similar News