प्रियंका गांधी पर अश्लील टिप्पणी, भड़के Congress नेता

छत्तीसगढ़.

Update: 2024-07-21 15:05 GMT
बलरामपुर: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर अश्लील टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि न्यूज़ ग्रुप बलरामपुर में अभद्र अश्लील टिप्पणी के साथ ही उनका अश्लील चित्र व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया गया है। जिसकी लिखित शिकायत कांग्रेस नेताओं ने पुलिस थाना राजपुर में की है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी और अश्लील चित्र एक व्हाट्सअप ग्रुप में शेयर किए जाने को लेकर राजपुर में माहौल गर्म हो गया है। जिसकी लिखित शिकायत आज थाना प्रभारी नगर निरीक्षक राजपुर को सौंपते हुए शीघ्र कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर सुनील सिंह व अन्य कांग्रेसियों ने कहा है कि ऐसी अश्लील संदेशों को प्रसारित करने पर कठोर कार्यवाही की जाए। कांग्रेसियों ने कहा है कि यह गंभीर अपराध है और ऐसे लोगों पर यदि रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में इससे समाज में गलत संदेश जाएगा और महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों की संख्या बढ़ेगी। मामले में पुलिस ने जांच की बात कही है।
रविवार को सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब सोशल मीडिया के कई वाट्सएप ग्रुप में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने लगा। प्रियंका गांधी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेते हुए राजपुर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है। शिकायत सौंपने वालों में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, पुरनचंद जायसवाल व अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News

-->