बर्थडे मना रही युवतियों के साथ अश्लील हरकत, रेलवे स्टेशन परिसर की घटना

छग

Update: 2026-03-16 09:57 GMT

रायपुर। राजधानी के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कैफे लाइट में बर्थडे मनाने पहुंचे युवतियों के परिवार के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। तीन युवकों पर युवतियों से अश्लील हरकतें करने और विरोध करने पर उनके भाइयों पर कुर्सियों से हमला करने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया, जिसके बाद जीआरपी ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पक्ष के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 12 बजे घर पर केक काटने के बाद परिवार के सदस्य रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कैफे लाइट में खाना खाने पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद तीन युवक नशे में थे और युवतियों की ओर देखकर फ्लाइंग किस करते हुए आपत्तिजनक कमेंट्स करने लगे। परिवार के लोगों ने शुरुआत में विवाद से बचने के लिए आरोपियों को नजरअंदाज किया, लेकिन कुछ देर बाद तीनों युवक उनके टेबल के पास आकर बैठ गए और और भी अश्लील बातें करने लगे। आरोप है कि युवतियों को उठाकर ले जाने तक की बात कही गई।

जीआरपी थाना प्रभारी भूपेश राठौर के मुताबिक युवतियों की ओर से तीन युवकों के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील हरकत और मारपीट की शिकायत दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस कैफे में लगे सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


Tags:    

Similar News

null