सतनामी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी, विकास शुक्ला सहित दो पर FIR दर्ज

छग

Update: 2025-05-09 14:05 GMT
Raipur. रायपुर। सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में नेता विकास शुक्ला सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले को लेकर समाज में भारी आक्रोश देखा गया। बड़ी संख्या में सतनामी समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार को राजधानी रायपुर के माना थाना पहुंचे और थाने का घेराव कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाने के बाहर समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है।




समाज के पदाधिकारी नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने धरने पर बैठ गए हैं। सतनामी समाज का कहना है कि विकास शुक्ला द्वारा की गई टिप्पणी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है और इससे सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ सकता है। समाज के नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। माना थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी विकास शुक्ला सहित दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है, लेकिन दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारी भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
Tags:    

Similar News